- जानें क्या-क्या मांगें रखी गई ग्राम सभा की पहली बैठक में
- युवाओं के लिए खेल स्टेडियम व पुस्तकालय बनाने का भी रखा गया प्रस्ताव
- नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा व पंचों ने रखे कई प्रस्ताव
- ग्राम सचिवालय में एक ही छत तले मिलेंगी ढ़ेर सारी सुविधाएं
![]() |
| लोहारी राघो। ग्राम सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करते ग्राम सचिव राजपाल व साथ में मौजूद हैं नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा। फोटो : प्रवीन खटक |
लोहारी राघो। ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो में बहुत जल्द ग्राम सचिवालय बनेगा। (Village -secretariat-sports-stadium-and-library-will-be-built-in-Lohari-Ragho) इस ग्राम सचिवालय में ग्रामीणों को न केवल वृद्धावस्था पेंशन, वरिष्ठ नागरिकता पहचानपत्र, मतदाता पहचानपत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, आधार-कार्ड, राशन-कार्ड, रिहायशी प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र बनवाने जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी बल्कि सरपंच व पंच हाइटेक टेक्नोलॉजी की सुविधा से चंडीगढ़ के अधिकारियों से सीधा संपर्क व ओनलाईन मीटिंग भी कर सकेंगे। इसके साथ ही गाँव में खेल स्टेडियम व लाइब्रेरी बनाने की कवायद भी शुरु हो गई है। एससी चौपाल में आयोजित ग्राम सभा की पहली बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा व पंचों ने गांव की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रस्ताव बनाकर ग्राम सचिव को सौंपें। सरपंच सोनू सरोहा ने गाँव में ग्राम सचिवालय,खेल स्टेडियम व लाइब्रेरी बनाने की मांग प्राथमिकता के आधार पर रखी है। इसके अलावा गाँव में बनने जा रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के निर्माण के लिए भी ग्राम पंचायत द्वारा जमीन चिन्ह्ति की जानी है। ग्राम सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता ग्राम सचिव राजपाल ने की। इस अवसर पर सरपंच सोनू सरोहा ने गाँव की सफाई व्यवस्था पर पूरा जोर दिया। उन्होंने गाँव की टूटी पुलियों,नालियों व गलियों की मुरम्मत के साथ-साथ तालाबों की रिटर्निंग वॉल बनाए जाने की भी मांग रखी। बैठक के दौरान गाँव के सभी 18 पंचों ने भी अपने-अपने वार्डों की समस्याओं बारे ग्राम सचिव को लिखित में अवगत करवाया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने राज्य के हर गांव में खेल स्टेडियम, ग्राम सचिवालय व लाइब्रेरी बनाने का अभियान चला रखा है। गाँवों में बनने जा रहे ग्राम सचिवालय आधुनिक टेक्नोलॉजी की सुविधा से जोड़े जाएंगे जिससे सरपंच हाईटेक होंगे और गांव में बैठकर चंडीगढ़ में बैठे विभाग के अधिकारियों से सीधे बातचीत व ओनलाईन मीटिंग कर सकेंगे। इस अवसर पर गाँव के अनेक गणमान्यजन व सैकड़ों की तादात में ग्रामीण मौजूद रहे।
![]() |
| लोहारी राघो। ग्राम सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करते ग्राम सचिव राजपाल व साथ में मौजूद हैं नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा। फोटो : प्रवीन खटक |
प्राथमिकता के आधार पर पूरे होंगे काम : ग्राम सचिव
ग्राम सचिव राजपाल ने बताया कि लोहारी राघो के सरपंच सोनू सरोहा द्वारा गाँव में ग्राम सचिवालय, खेल स्टेडियम व लाइब्रेरी व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के निर्माण समेत गाँव की अनेक मांगें रखी हंै। बहुत जल्द एसटीमेट बनाकर सरकार के पास भेजा जाएगा व इन मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।
![]() |
| लोहारी राघो। ग्राम सभा की पहली बैठक की अध्यक्षता करते ग्राम सचिव राजपाल व साथ में मौजूद हैं नवनिर्वाचित सरपंच सोनू सरोहा। फोटो : प्रवीन खटक |
History of Lohari Ragho : पहली बार पढ़ें पहली मानव सभ्यता के अवशेषों पर आबाद हड़प्पाकालीन ऐतिहासिक गाँव लोहारी राघो का संपूर्ण इतिहास
जानें किसके नाम पर हुआ ऐतिहासिक गाँव ‘लोहारी राघो’ का नामकरण, पढ़ें दिलचस्प कहानी
इनसे मिलिए ये हैं लोहारी राघो के ‘मिथुन’, सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे इस स्टार गायक के वीडियो
कभी दिल्ली तक मशहूर थी लोहारी राघो की रामलीला, पढ़ें लोहारी राघो रामलीला की रोचक व अनसुनी कहानी
दशहरा स्पेशल : यही हैं लोहारी राघो रामलीला के असली ‘रावण’ जिनकी एक गर्जना से गूंज उठता था पंडाल
https://lohariraghonews.blogspot.com/
लोहारी राघो के यू-ट्यूब चैनल को ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राईब करें
https://www.youtube.com/channel/UChspBOwRmHW4ZGL3Px0rBeg
लोहारी राघो के फेसबुक ग्रुप को ज्वाईन करें
https://www.facebook.com/groups/lohariragho
लोहारी राघो को इंस्टाग्राम पर फोलो करें
https://www.instagram.com/lohariragho/
लोहारी राघो को ट्वीटर पर फोलो करें
https://twitter.com/LohariRagho
लोहारी राघो को pinterest पर फोलो करें
https://in.pinterest.com/lohariragho/_saved/
लोहारी राघो के whatsapp ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें


